शिवसहायपुर में गन्ने के खेत में कच्ची शराब को नष्ट करती आबकारी टीम।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। विधान सभा चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने फरेंदा के कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद कर छह धंधेबाजों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद की टीम ने फरेंदा क्षेत्र के गुदरीपुर, बृजमनगंज के रेहरवां व कोल्हुई थाना क्षेत्र के शिवसहायपुर में छापेमारी की।
इस दौरान गुदरीपुर निवासी अनिल कुमार के पास से 20 लीटर कच्ची शराब और दो क्विंटल लहन बरामद की गई। रेहरवां से सबल के पास से 10 लीटर, गुड्डू के पास से 5 लीटर और शिवसहायपुर से राजमती देवी के पास से 10 लीटर, तौलेश्वर के पास से 5 लीटर और शदीक के पास से 7 लीटर कच्ची शराब तथा एक क्विंटल लहन बरामद कर कच्ची शराब की करीब एक दर्जन भट्ठियां को तोड़ दिया गया।
आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने बताया कि सभी धंधेबाजों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ मुहिम चलाई की जा रही है। टीम में दरोगा यादव, गेना सिंह, अरविंद त्रिपाठी, बृजगोपाल, इस्लाम खां, ओमप्रकाश यादव आदि लोग रहे।