फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 30 Jun 2016 12:31 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार थाने से मंगलवार को फरार हुआ चोरी का आरोपी धर्मवीर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसको पकड़ने में दूसरे दिन भी पुलिस नाकाम रही। 
विज्ञापन


विगत दिनों बीजापार गांव स्थित एडीओ कोआपरेटिव प्रभुनाथ तिवारी के आवास में घुसे चोरों ने नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये के जेवर, मोबाइल व अन्य घरेलू सामान चुरा लिया था। इसमें पुलिस ने बीजापार के ही रहने वाले तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था।
विज्ञापन


उस पर धारा 457 व 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर बुधवार को जेल भेजने की तैयारी थी। लेकिन इसी बीच घटना का मुख्य अभियुक्त धर्मवीर कोठीभार पुलिस की चौकसी को धता बताते हुए दिन में ही फरार हो गया। इसके बाद पुलिस फरार अभियुक्त को तलाशने में जुट गई। मगर काफी प्रयास के बाद दूसरे दिन भी पुलिस को कामयाबी हाथ नहीं लगी। मामले में  थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि फरार अभियुक्त को तलाशने में टीम लगी हुई है जल्द ही वह पुलिस के गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें