फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ फूक कराने गए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। बाजार तिवारी टोला निवासी एक मौलाना के घर झाड़-फूंक कराने आए युवक की मंगलवार की भोर में मौत हो गई। मौत से दो दिन पहले मौलाना उसकी पत्नी को कछौछे मजार पर ले कर चला गया था। वह अपने अन्य परिवार वालों के साथ मौलाना के घर पर ही था।
विज्ञापन

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल तिवारी टोला निवासी मौलाना अली झाड़-फूंक का काम करता है। धरमौली निवासी राजकुमार शर्मा को पीलिया हो गई थी। गोरखपुर के किसी हास्पिटल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान राजकुमार शर्मा की पत्नी ममता को किसी ने बताया कि परतावल तिवारी टोला का मौलाना झाड़-फूंक से ही उसके पति को ठीक कर देगा। एक सप्ताह पहले ममता अपने पति राजकुमार को लेकर मौलाना के घर आई। मौलाना ने डॉक्टर की दवाएं बंद करा दी और राजकुमार की झाड़-फूंक करने लगा। दवा बंद होते ही राजकुमार की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ने लगी। मौलाना ने राजकुमार की पत्नी ममता को बताया कि कछौछे मजार पर चलना होगा। मजार पर झाड़-फूंक से राजकुमार पूरी तरह ठीक हो जाएगा। दो दिन पहले ममता को लेकर मौलाना कछौछे चला गया। बच्चों और माता पिता के साथ राजकुमार मौलाना के घर पर रुका रहा। मंगलवार की भोर में राजकुमार की हालत अचानक बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मौलाना के घर के आसपास के लोगों ने राजकुमार की मौत की सूचना तत्काल सौ नंबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव चौकी प्रभारी परतावल अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार वालों ने मौलाना के खिलाफ तहरीर देने से मना कर दिया। श्यामदेउरवा पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया। आसपास के लोगों ने मौलाना के खिलाफ इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव को लिखित शिकायत पत्र दे कर झाड़ फूक बंद कराने की मांग की है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल यादव ने बताया कि मृतक के घर वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए पंचनामा कर शव को सुपुर्द कर दिया गया है। अभी तक मौलाना के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें