फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/बृजमनगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज ग्राम सौरहा के प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता दिलीप गुप्ता पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बीती रात उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह बाइक से लेदवा स्थित अपने घर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल दिलीप गुप्ता को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होते ही एएसपी आशुतोष शुक्ल मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने 6 नामजद व कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लोगों में आक्रोश को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

दिलीप गुप्ता की पत्नी सौरहां गांव की प्रधान है। दिलीप भाजपा नेता व बीडीसी सदस्य भी हैं। बताया जाता है कि चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता को रास्ते में रोक कर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। दिलीप गुप्ता का सिर कई जगह फट गया है। घर वाले दिलीप को सीएीचसी बनकटी ले गए। वहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर कर दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
रविवार को ग्राम प्रधान संघ बृजमनगंज के अध्यक्ष नन्हे सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव, राजू सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, ग्राम प्रधान चंदू सिंह, गणेश जायसवाल, रामप्रीत, दिनेश कुमार, विनोद जायसवाल, शैलेश सिंह, प्रदीप सिंह, अफजल हुसेन, अमित पासवान, सतरजीत, बबलू सिंह आदि ने थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय से मुलाकात की। साथ ही आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। सांसद पंकज चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कालेज में उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि ओमप्रकाश, सोबिंद, बालगोविंद, निसार व धर्मेंद्र यादव निवासीगण सौरहा एवं सजरे आलम निवासी दुबौलिया टोला मुर्दहिया के अलावा अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।



प्रधान संघ की बैठक आज
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रधान और जन प्रतिनिधियों के ऊपर हो रहे हमला और अत्याचार को लेकर सोमवार को 11 बजे जिला स्तरीय बैठक की जाएगी। यह जानकारी प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह उर्फ नन्हे सिंह ने दी।
प्रधान प्रतिनिधि पर हमले की निंदा
कोल्हुई। बृजमनगंज के सौरहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता पर बीती रात जानलेवा हमले की लो निंदा कर रहे हैं। गंभीर रूप से घायल दिलीप गुप्ता का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। प्रधान अनिल मिश्रा, बबलू चौबे, प्रदीप पांडेय, अशोक मिश्रा, सुरेंद्रनाथ शुक्ला, दिनेश पांडेय आदि तमाम प्रधानों ने घटना की निंदा कर हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो ब्लाक के प्रधान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें