अड्डा बाजार। संपतिहा चौकी पुलिस ने रविवार को बैरिया बाजार के तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस की सक्रियता से मारपीट होने से बच गया। नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहां चौकी इंचार्ज मोहम्मद अखलाक ने बताया कि अपरान्ह लगभग 3:00 बजे बैरिया बाजार मे दो पक्ष अतिक्रमण हटाने को लेकर आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे के गिरेबान पर हाथ डाले ही थे कि सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और मारपीट होने से बच गया। बताया कि एक पक्ष के रियाज और धर्मराज तथा दूसरे पक्ष के शिव कुमार के खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया गया। महावीर और गणेश आदि को मारपीट की आशंका की धारा में पाबंद कर दिया गया।
सड़क पर महीने भर से पड़ा है बरगद का पेड़
बरगदवां। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के मनिकापुर टोला बैकुंठपुर के पास कोटही देवी के स्थान के समीप सड़क पर गिरा बरगद का पुराना पेड़ आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। बैकुंठपुर टोले के नजदीक कोटही माई मंदिर के पास विशाल बरगद का पेड़ अगस्त में भारी बारिश व आंधी में गिर गया था। तभी पड़ा हुआ है। गांव के अमरनाथ त्रिपाठी, देवेंद्र तिवारी, अभय त्रिपाठी, राममूरत, कृष्णमोहन तिवारी आदि ने वनविभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाने की मांग की है।