फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनो से छह बोटा लकड़ी बरामद , छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। वन विभाग ने शनिवार की रात गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो वाहनों का पीछा कर उसमें लदी छह बोटा लकड़ी बरामद की। चारपहिया वाहनों में लकड़ियां छिपा कर तस्करी के लिए ले जाई जा रही थीं। वन विभाग ने दोनों वाहनों को सीज कर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेंजर विनोद कुमार नायक ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे गश्त के दौरान धानी रोड पर छितही से धानी की तरफ जाती हुई एक मारुति कार दिखाई दी। रुकने का इशारा किया गया तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। वन विभाग की टीम ने पीछा किया तो ड्राइवर ने हड़हवा के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पहले गाड़ी खड़ी कर अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। कार में दो बोटा साखू की लकड़ी लदी थी। वन विभाग ने उसे रेंज कार्यालय भेजवाया। उसके बाद फरेंदा-सोनौली मार्ग पर रात में डेढ़ बजे फरेंदा की तरफ से एक स्कार्पियो जाती दिखाई दी। वन विभाग की गाड़ी देखकर उसकी रफ्तार बढ़ गई। वन विभाग की टीम ने उसका पीछा किया तो ड्राइवर ने मोहनापुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर गाड़ी एक गली में खड़ी कर फरार हो गया। गश्ती दल ने वाहन से चार बोटा सागौन की लकड़ी बरामद कर वाहन को वन रेंज कार्यालय लाया। पकड़े गये दोनों वाहनों को सीज करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26 व 41/42 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा अरुण कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, दुर्गादत्त राय, राजकुमार माली व रामपत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें