फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंठल जलाते समय आवासीय झोपड़ी में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डंठल जलाते समय झोपड़ी में आग लगी
विज्ञापन

फोटो
सिलिंडर फटने से अफरातफरी, भैसहिया के बाबा टोला में भी गैस रिसाव से आग लगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। कंहरिया खुर्द में डंठल जलाते समय आवासीय झोपड़ी में आग लगी। इससे घर के अंदर रखा रसोई गैंस सिलिंडर फट गया।हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
कंहरिया बुजुर्ग में मंगलवार को दिन में गांव का एक व्यक्ति गेहूं का डंठल जला रहा था। डंठल जलते हुए गांव के किनारे सत्यप्रकाश के आवासीय झोपड़ी तक पहुंच गया। हवा के तेज झोके के कारण आग झोपड़ी में लग गई। लोगों के चिल्लाने के बाद झोपड़ी में बच्चों के साथ सोई एक महिला किसी तरह बाहर आई। तब तक झोपड़ी में रखा सारा सामान, अनाज, कपड़ा, बिस्तर, पंखा और रसोई गैस सिलिंडेर भी जल गया। गैंस सिलिंडर फटने से घर के अगल-बगल के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार रात भैसहिया के बाबा टोला निवासी रामकेश के घर गैंस सिलिंडर से खाना बन रहा था। गैस रिसाव के कारण आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। तीसरी घटना फरेंदा क्षेत्र के गढ़वा के निवासी परमिंदर के आवासीय झोपड़ी में सोमवार की रात में 12 बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे 80 हजार रुपये नकदी समेत मार्कसीट,कागजात व बर्तन सहित अन्य सामग्री जल गए। आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें