किशोरी से दुष्कर्म कर युवक फरार, केस दर्ज
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपल की तलाश में जुट गई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के घर में गांव का ही रहने वाला युवक घुस गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जगे तो वह फरार हो गया। मौके से एक मोबाइल और चप्पल परिजनों ने बरामद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर किशोरी को थाने लाई और पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पीड़िता को बयान के लिए महिला थाना महराजगंज भेज दिया गया। सोनौली के कोतवाल आनंद गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।