फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

अड्डा बाजार (महराजगंज)। रोहिन नहर मार्ग पर सोनबरसा गांव के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था। डाक्टरों के मुताबिक सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुजरवलिया शंकर मिश्र गांव के रहने वाले पारस यादव अपने बहन को रेहरा गांव पहुंचाकर बीती रात वापस लौट रहे थे। रतनपुर-लक्ष्मीपुर नहर मार्ग पर नौतनवां थाना अंतर्गत सोनबरसा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर दी जिससे पारस यादव 27 की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और शव कब्जे में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई विश्वनाथ यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संपतिहा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोनबरसा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन युवक की बाइक में सामने से टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके मोबाइल से जानकारी लेकर परिजनों को सूचना दी गई। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें