चोरी का आरोपी और वारंटी गिरफ्तार
कैराना। एक साल से चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी और शराब तस्करी के मामले में वारंटी को कैराना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि गांव रामड़ा निवासी शमशेर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह आरोपी शमशेर को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया। वहीं, शराब तस्करी के मामले में अदालत से हाजिर चलने पर आरोपी संजीव निवासी रामड़ा के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। आरोपी संजीव को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया है।