फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंभू हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शंभू यादव की मौत के बाद जिला अस्पातल के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी, मृतक के परिजन व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के सोनौली स्थित संपत्ति के केयरटेकर शंभू यादव हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार को दो नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें दो अशफाक और मुश्ताक को घटना के तत्काल बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अशफाक के शर्ट पर खून के छींटे पाए गए थे।
विज्ञापन


शंभू यादव की शुक्रवार की शाम छह बजे नौतनवा के सिद्धार्थनगर मुहल्ला निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं बसपा नेता प्रहलाद प्रसाद के बेटे के ब्रह्मभोज से लौटते समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दागकर हत्या कर दी थी। गोली शंभू के सिर में लगी थी और उनका भेजा उड़ गया था। 

शनिवार को पूर्व मंत्री के सहयोगी गोरखपुर के एसबीआई कालोनी निवासी सच्चितानंद शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने सोनौली निवासी अशफाक एवं अड्डा बाजार क्षेत्र के देवपुर निवासी मुस्ताक एवं तीन अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार की देर रात घटनास्थल से ही शक के आधार पर दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया था। शनिवार को डीआईजी शिवसागर सिंह ने एसपी प्रमोद कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और नौतनवा थाने पर अधिकारियों के साथ आधे घंटे तक बैठक कर हत्याकांड के जल्द से जल्द पर्दाफाश का निर्देश दिया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच और पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। हिरासत में लिए गए अशफाक और मुस्ताक से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें