फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी कैंप पर हमले में चार सौ लोगों पर केस

Fri, 18 Nov 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ssb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनौली। बुधवार को भगवानपुर गांव में एसएसबी व ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट हुआ। एसएसबी भगवानपुर कैंम्प प्रभारी राकेश कुमार की तहरीर पर सोनौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरारी, राज कुमार, जयराम सिंह समेत 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


अपने भाई बृजेश के साथ मंगलवार की रात 9 बजे जा रहे परसा मलिक थाना के अहिरौली निवासी त्रिपुरारी यादव को तस्करी के संदेह में भगवानपुर के एसएसबी जवानों ने पीट दिया था। इससे नाराज गांव वालों ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे ही एसएसबी कैंप भगवानपुर पर धावा बोल दिया। गेट पर मौजूद संतरी समेत अन्य जवानों की धुनाई कर दी थी।  तीन जवान घायल हो गए थे। इसके बाद भगवानपुर से महदेइया मार्ग पर धरने पर बैठ गए और दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट और सीओ नौतनवां की ओर से दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ था।

एसएसबी जवानों ने बृहस्पतिवार को सोनौली पुलिस को तीन नामजद और चार सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। जबकि गांव वालों का कहना है कि बिना जांच किए एकतरफा कार्यवाही हो रही है। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएसबी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें