फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा बाजार में डिकी तोड़ कर चार लाख चोरी

Wed, 09 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी मोहम्मद सईद - फोटो : कुंदन सिह
विज्ञापन
सिसवा बाजार में रोडवेज बस स्टैंड स्थित एटीएम के पास बाइक की डिकी तोड़कर उचक्के 3.92 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए। घटना मंगलवार दोपहर में हुई। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं  मिला। एएसपी हरिगोविंद मिश्रा व सीओ रचना मिश्रा ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज का जायजा लिया।
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द निवासी केला व्यवसायी मोहम्मद सईद दोपहर में स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये निकाले और घर से लाए 92 हजार रुपये के साथ बैग में रखकर डिकी में बंद कर दिया। 25 हजार रुपये निकालने के लिए एसबीआई एटीएम पहुंचे। बाइक को एटीएम के बाहर खड़ी कर रुपये निकालने लगे तभी उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया।

एटीएम केबिन से निकलकर बाइक के पास पहुंचे तो उनके होश उड़  गए। डिकी का लॉक टूटा था और रुपयों से भरा बैग गायब था। सईद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी। कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस संदर्भ में एसओ कोठीभार राजेश कुमार वर्मा कहा कि घटना की तहरीर मिल गई है जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें