फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में मारपीट, 4 जख्मी

Mon, 12 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवा। अड्डा बाजार क्षेत्र के रामनगर में शनिवार की शाम नल गाड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


खबर के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार के रामनगर निवासी वासुदेव अग्रहरि अपनी जमीन पर नल गड़वा रहे थे। पड़ोस के अरविंद मौर्या ने अपने घर के बगल में नल गाड़ने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के कमलेश, वासुदेव, उमेश, पिंकू घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।

यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। नौतनवा चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि वासुदेव की तहरीर पर अरविंद मौर्या, घिराऊ और उसकी पत्नी तथा सर्वजीत के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आटो से गिरकर एक व्यक्ति घायल 
नौतनवा। नगर के छपवा बाईपास के समीप सोनौली गोरखपुर राजमार्ग पर शनिवार की रात आटो से गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। खबर के मुताबिक, चार-पांच की संख्या में युवक आटो से जगह-जगह घूमकर वाशिंग पाउडर बेचने का काम करते हैं। शनिवार की रात आठ बजे वे लोग सोनौली की तरफ से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे।

तेज रफ्तार आटो से पुरंदरपुर के कवलदह निवासी चंद्रिका सड़क पर गिर पड़ा और उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आ गईं। घटना के बाद चालक अर्जुन को छोड़कर कर आटो में सवार लोग फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गई। जहां से डाक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घायल व्यक्ति नशे में था। चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी ने बताया कि आटो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें