फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार (महराजगंज)। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम रुद्रापुर में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक का शव पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे के पिता सूर्यमन चौहान ने कोठीभार पुलिस को लिखित सूचना दी है। पिता ने उसे मनोरोगी बताया है।
विज्ञापन

बताया जात है कि सूर्यमन चौहान और 12 वर्षीय पुत्र मनीष चौहान के बीच मंगलवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूर्यमन ने उसकी पिटाई कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद मनीष घर में सो गया। अगली सुबह मनीष का शव गांव के नजदीक खेत में सागौन के पेड़ से शर्ट के फंदे के सहारे लटका मिला।
बुधवार की सुबह शौच करने गए गांव के लोगों ने देखा। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना कोठीभार पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक मनीष के पिता सूर्यमन ने कोठीभार पुलिस को घटना की लिखित सूचना देकर कहा है कि उनका पुत्र मनीष मानसिक रूप से कमजोर था। उसका इलाज चल रहा था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें