फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित प्रेमी पर रेप का मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/कोल्हुई। कोल्हुई थाना क्षेत्र के टेढ़ी जंगल में प्रेमी युगल के साथ हुई हैवानियत के मामले में रविवार को पुलिस ने कथित प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा कथित प्रेमी के विरुद्ध की गई कार्रवाई लोगों की समझ में नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में जो कुछ नजारा दिखा है, उसमें किशोरी के साथ-साथ हैवानों ने उसके कथित प्रेमी के साथ भी कुछ कम बदसलूकी नहीं की। कानन के जानकारों का मानना है कि मामला किशोरी के साथ अमर्यादित तरीके से पेश आने का होने के कारण प्रेमी की भूमिका वाले युवक पर कार्रवाई की गई है। नाबालिग को अकेले जंगल में ले जाने और दबाव में ही सही अमर्यादित व्यवहार करने के कारण अभियुक्त बनाया गया है।
रविवार को कथित प्रेमी अमरजीत उर्फ छोटू निवासी मोगलहा टोला छवनिया के विरुद्ध रेप और पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और एक अन्य अभियुक्त रमेश यादव निवासी बर्नसियां पर किशोरी को धमका कर मामले को दबाने सहित एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र बहादुर सिंह का कहा कि मामले की जांच चल रही है। जो-जो कसूरवार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें