फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन की चपेट में आने से भांजे की मौत, मामी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइन की चपेट में आने से भांजे की मौत, मामी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पनियरा। थाना क्षेत्र के नटवां जंगल में कंबाइन की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, बाइक चालक हेलमेट पहनने के कारण बच गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गुलरिहां थाना क्षेत्र के टिनहियां निवासी सफीउर्रहमान (10) अपने मामा के गांव पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा आए थे। सोमवार को बाइक से सफीउर रहमान अपने छोटे मामा आफताब, मामी जकीरून निशा (40) के साथ घर जा रहा था। बाइक उसके छोटे मामा आफताब चला रहे थे। रास्ते में नटवां जंगल क्षेत्र में कंबाइन जा रहा था। इसे ओवरटेक करने के दौरान कंबाइन से टक्कर लग गई, जिससे बाइक पर बैठा सफीउर्रहमान नीचे गिरकर कंबाइन के पहिए के नीचे चला गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी मामी जकीरून निशा भी बाइक से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीएचसी पनियरा ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कंबाइन को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें