फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
drugs
विज्ञापन

विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा सोनौली के पगडंडी मार्ग पर एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त जांच के दौरान टीम ने एक युवक के पास मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एसएसबी कंपनी सोनौली और कोतवाली पुलिस सोनौली क्षेत्र के पगडंडी मार्गों पर संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी। उसी समय सरहदी गांव भगवानपुर से वापस आते समय नौतनवा ठूठीबारी मार्ग के सेमरा चौराहा के पास एक युवक पैदल कहीं जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, जिसे कुछ दूरी पर जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जांच में उसके जेब से 110 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अकरम हुसैन पुत्र एनॉउलहक निवासी दुर्गापुर अड्डा बाजार थाना नौतनवा बताया । कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें