महराजगंज। गुरुवार को स्थानीय राजीव नगर में भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बगल में होटल मालिक और उनके पट्टीदार के बीच जमकर मारपीट हुई। आस पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। यहाँ काफी देर तक समझौता का प्रयास हुआ। देर रात दोनों पक्ष की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
जनरेटर में तेल डालने के दौरान गुरुवार को दिन में दो बजे होटल मालिक दिलीप शुक्ला और उनके पट्टीदार सुरेश शुक्ल के बीच मारपीट हुई। इन्हीं दोनों को के खिलाफ कोतवाली सदर में मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि एक पक्ष से तहरीर सुरेश शुक्ल व दूसरे से होटल मालिक ने दी है। दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।