फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर भागा रेप का आरोपी फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन

विज्ञापन

फरेंदा/पुरंदरपुर (महराजगंज)। लूट की शिकायत, चोरी का केस दर्ज होने और जांच में मामले का गैंगरेप का और लूट का निकलना। इतने नाटकीय घटनाक्रमों के बाद गिरफ्तार किया गया एक आरोपी बृहस्पतिवार देर रात पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। इससे पसीना-पसीना हुई पुलिस करीब 12 घंटे बाद गैंगरेप के आरोपी को झामट रेलवे स्टेशन से धर दबोचने में कामयाब हुई। अभिरक्षा से अभियुक्त के फरार होने को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां कुछ लोगों ने मंगलवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर एक महिला के साथ चाकू की नोक पर गैंगरेप किया था। इसके बाद उन्होंने महिला से जबरन चाभी छीनी और नकदी व गहने लूट कर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने महिला को धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। मामले में लूट की शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया। इस बात को लेकर पुलिस की आलोचना शुरू हुई तो सीओ फरेंदा गौरव कुमार त्रिपाठी ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ की जांच में मामला कुछ और ही निकला। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप, लूट और डकैती का केस दर्ज कर तीन आरोपियों संजय, गोविंद और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे संजय लघुशंका के बहाने लॉकअप से बाहर आया और कांस्टेकबलों को चकमा देकर भाग निकला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। संजय की तलाश में पुलिस की अपराध शाखा को भी लगा दिया गया। बहरहाल, करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर बाद संजय को झामट रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। वह जिले से भाग निकलने की फिराक में था। उधर, आरोपी के फरार होने के मामले में एसपी ने थाने में तैनात कांस्टेबल हरिश्चंद्र गुप्ता और अभिषेक को निलंबित कर दिया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें