फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड जाम करने वाले चार को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला गांव के पास रोड जाम कर रहे हिंदूवादी नेता विजय कुमार मिश्र के साथ 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही चार लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसडीएम कोर्ट में देर शाम तक जमानत की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

हिंदू परिवार की जमीन को विशेष संप्रदाय व्यक्ति को दिए जाने से नाराज मंगलवार को गोपाला गांव के पास विजय कुमार मिश्रा पहुंचे और लोगों के साथ रोड जाम कर दिया। रोड जाम होने से गोपाला की ओर से जाने वाले वाहनों का तांता लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अडे़ रहे। इसके बाद पुलिस ने विजय कुमार मिश्र, हरिश्चंद्र व अवधेश निवासी बल्लो और महुअवां गांव के अखिलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रोड जाम कर रहे गोपाला, परसागिदहीं और महुअवां के 39 लोगों के खिलाफ उत्पात मचाने, शांति भंग करने, विवाद करने सहित कई अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। देर शाम एसडीएम न्यायालय में इन लोगों की जमानत की कार्यवाही की जा रही थी।
एसओ घुघली आरके सिंह ने बताया कि जमीन के मामले को लेकर बेवजह बवाल करने की कोशिश की जा रही थी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। 39 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। एसडीएम सदर देवेश गुप्ता ने कहा कि रोड जाम कर रहे 39 लोग शांति भंग करने के मामले में आए हैं, इनकी जमानत की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

कोटा निलंबन की अफवाह, लोगों ने किया प्रदर्शन
पुलिस के समझाने पर माने गड़ौरा के लोग, ठूठीबारी निचलौल मुख्य मार्ग एक घंटा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। कोटे की दुकान के निलंबन की अफवाह पर गड़ौरा के लोगों ने एक घंटा ठूठीबारी निचलौल मुख्य मार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर जाम खत्म किया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा में मंगलवार सुबह कोटेदार रामबचन गुप्ता के कोटे की दुकान के सामने ठूठीबारी निचलौल मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने सुबह 9.30 बजे ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया जिससे सडक के दोनों तरफ गाडियों की लंबी लाईन लग गई। इस बीच तेज धूप में राहगीर व छात्र-छात्राएं काफी परेशान दिखे। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली व 100नंबर की पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से चक्का जाम करने का कारण पूछ तो लोगों ने बताया की यहां का कोटा निलंबित हो गया है जो झरवलियां गांव के कोटेदार को वितरण के लिए मिला है। लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज उपरोक्त मामले में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला की गड़ौरा का कोटा निलंबित नहीं हुआ है। काफी समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने 10.30 बजे चक्का जाम हटाया। इस संबंध में लक्ष्मीपुर चौकी इंचार्ज सतीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों को गुमराह कर चक्का जाम कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें