फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सलहीया नाले में डूबने से युवक की मौत 14-45-24

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज/लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुर्गापुर के चेतरा खास में सुबह 6 बजे शौच के लिए गए युवक की विजय सलहिया नाले में डूबने से मौत हो गई। उसकी आवाज सुनकर मछुआरों ने शोर मचाया तो तमाम लोग इकट्ठे हुए। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरों की मदद से शव निकाला गया। मौके पर पुलिस पहुंची और घर वालों के आग्रह पर पंचनामा बनाकर शव घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव के रामअचल(32) पुत्र भगवती बुधवार की सुबह 6 बजे शौच के लिए विजय सलहिया नाले के पास गए थे। हाथ धोने के लिए नाले के किनारे पहुंचे तो पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर जब तक शिवपुरचेतरा गांव के मछुआरे पहुंचे और शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया तब तक रामअचल गहरे पानी में डूब चुके थे। डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरों ने शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय, ग्राम प्रधान गजेंद्र पटेल, वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए तो ग्राम प्रधान गजेंद्र पटेल और कानूनगो टीपू सुल्तान ने पंचनामा कर शव सौंप दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि रामअचल के पिता भगवती रेलवे में कर्मचारी हैं। सुबह ही ड्यूटी करने गोरखपुर गए हैं। रामअचल उनका इकलौता पुत्र था। रामअचल की मौत की खबर से पत्नी उषा बदहवास हो गईं। बेटी नेहा और दोनों छोटे पुत्र निखिल व नितेश का रो-रो कर बुरा हाल है। हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें