फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पुलिस गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवां बाईपास स्थित गैस गोदाम के समीप रविवार की देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार की रात राहगीरों ने डायल 100 को सूचना दी कि एक बाइक सवार व्यक्ति घायल अवस्था में गैस गोदाम के समीप सड़क पर पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी नीरज राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि हेलमेट लगाए एक घायल युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है जबकि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर आसपास के लोगों की भी भीड़ जुट गई। लोगों से जानकारी के बाद युवक की पहचान सोनौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर गांव निवासी भागवत सिंह (32) के रूप में की गई। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि भागवत सिंह की नौतनवां तहसील के समीप सोलर पैनल की दुकान है। वह फरेंदा में सोलर पैनल लगाकर रात में घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी नीरज राय ने बताया कि भागवत के पिता विजय सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें