फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबद्घि युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम पिता ने दी पुत्र को मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार मंदबुद्धि युवक का शव एटा से पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। रविवार की शाम को युवक का शव गांव पहुंच गया। भाइयों और रिश्तेदारों के आने के बाद सोमवार की सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अहीर में कुछ ग्रामीणों ने रवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश को भैंस चोर समझकर पीटकर घायल कर दिया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान रवेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों ने जलेसर पहुंचकर नगला अहीर निवासी श्रीकृष्ण सहित अन्य लोगों के खिलाफ गैैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद रवेंद्र सिंह का शव गांव पहुंचते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सोमवार की सुबह मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें