ठूठीबारी। नेपाल के नवलपरासी जिले के भुजहवां गांव के पश्चिम सीवान में ठूठीबारी के युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भुजहवां पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। कुछ देर बाद भोला कसौधन ने शव की पहचान अपने बड़े पुत्र जितेन्द्र कसौधन (32) के रूप में की।
जितेंद्र कसौधन की शादी 12 साल पहले नौतनवां क्षेत्र के खैराटी गांव निवासी किशोरी कसौधन की पुत्री नीलम से हुई थी। जितेंद्र ने ठूठीबारी और बरगदवां में मोबाइल की दुकान खोली है। एसआई योगेंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।