ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया में शुक्रवार को ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के चकदह निवासी इस्माइल की पुत्री खुदाजां खातून (26) की शादी कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास टोला हौसिलपुर निवासी अजमेर अली से हुई थी। खुदाजां शुक्रवार को अपने भाई सेराजुद्दीन के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। दोनों करीब 12 बजे कोल्हुई थाना के बकैनिया हरैया पहुंचे । तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर बैठी खुदाजां खातून वहां से गुजर रही गेंहू लदी ट्रॉली के नीचे आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आजरीन (3) और सेराजुद्दीन (18) भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष कोल्हुई सतीश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर-ट्रॉली व शव को कब्जे में ले लिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।