फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी की मौत में पति पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। करमैनीघाट चौकी के पास किराए के मकान में नर्तकी गुड़िया की हत्या कर छिपाई गई लाश के मामले में पुलिस ने पति सुनील गौड़ उर्फ बिहारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुड़िया के पिता रफीक की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शुुरुआती जांच से ही पति पर पुलिस को संदेह है।
विज्ञापन


गोरखनाथ के रसूलपुर निवासी रफीक के बेटी गुड़िया की शादी बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी सुनील गौड़ के साथ हुई थी। गुड़िया के साथ ही सुनील उर्फ बिहारी भी आर्केस्टा में काम करता था। बृहस्पतिवार को घर से बदबू उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने घर की छत से गुड़िया की हत्या कर छिपाई गई लाश को बरामद कर लिया था। पति के फरार होने की वजह से पुलिस का पहला शक भी उसी पर गया था। इधर, मौत की खबर पाकर गुुड़िया के पिता भी मौके पर पहुंच गए और तहरीर दी है। बृहस्पतिवार को मकान मालिक रामसजन जायसवाल ने भी पुलिस को लिखित सूचना दी थी। इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें