फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की अशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव खरचौली के पश्चिम नहर के पास स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। गन्ने की खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
गांव की कुछ महिलाएं मंगलवार को सुबह करीब दस बजे गन्ने के खेत में मुजा कटाई के लिए गई हुई थीं। इसी बीच दुर्गंध महसूस होने पर कुछ महिलाएं खेत के अंदर गईं तो वहां महिला का शव दिखा। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि कुछ दिन पहले महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में छिपा दिया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शव की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ मे मौजूद निचलौल थाना क्षेत्र के गांव रुद्रौली निवासी रामाश्रय ने महिला की पहचान अपनी चाची जोन्हा देवी (75) के रूप में की। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी चाची से एक बेटी है। जिसकी शादी नेपाल में हुई है। बीते दिनों चाची ने अपनी जायदाद की वरासत बेटी के नाम कर दी थी। बेटी मां की जायदाद को बेचकर नेपाल चली गई। तभी से उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ती चली गई। वह 15 दिनों पहले घर से निकली हुई थीं और घर वापस नहीं आईं। इस बीच मंगलवार को उनका शव गन्ने के खेत में मिला। इंस्पेक्टर हरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करा ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें