फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाने में शव रखकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। क्षेत्र के आशापुर गांव में चार दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर मंगलवार भोर में थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। एसओ ने समझा बुझाकर एवं कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें वापस किया।
विज्ञापन

आशापुर निवासी 60 वर्षीय लालदेई पत्नी मुन्नर राम के परिजनों से चार दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी । जिससे लालदेई गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। रात का बहाना बनाकर परिवार वाले अंतिम संस्कार नहीं कर पाए। मंगलवार की भोर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार वाले ग्रामीणों के साथ शव को लेकर थाने में पहुंच गए। उन्होंने आरोपिय्र्र्र्रों पर हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लि हंगामा किया। जहां घंटों बाद एसओ निसात जमा खान के आश्वासन के लोंग शव ले जाकर अंतिम करने के लिए राजी हुए। राजकुमार गौड़, मुन्नर, जीतू , पप्पू, राजीव आदि ने बताया कि पुलिस मारपीट की घटना के बावजूद मामले में लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें