फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरस के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा के बीरगंज में नेपाल पुलिस ने एक भारतीय नागरिक के पास चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चरस भारत के महानगरों में भेजने की योजना थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह नेपाल की बीरगंज पुलिस नया बस पार्क में भारत जाने वाले यात्री वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच एक युवक की बैग की जांच के दौरान 24 पैकेट चरस बरामद हुआ। जिसका वजन 24 किलो पाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सहनवाद अब्दुल निवासी शिवपुर कोलकाता बताया। उसने बताया कि सीमा के पगडंडियों के रास्ते चरस भारत के कोलकाता और गोवा पहुंचाना था। डीएसपी बीरगंज अनन्तराम शर्मा ने बताया कि भारतीय नागरिक के पास 24 किलो चरस बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें