फरेंदा (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बाजारडीह के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में एक पिता-पुत्र घायल हो गए। बाइक सवार पिता-पुत्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां से पिता को पहले मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के आनंदनगर कस्बा निवासी रुद्रनाथ वर्मा (45) अपने बेटे के साथ बाइक से भैया फरेंदा से फरेंदा की तरफ जा रहे थे। अभी वह बाजारडीह के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया।