लक्ष्मीपुर। कोल्हुई थाना क्षेत्र में स्थित फजल ए रब्बी एचपी गैस ग्रामीण एजेंसी पर मंगलवार की रात एजेंसी का ताला तोड़ नकदी समेत दो मोबाइल चोरी होगई। एजेंसी पर मौजूद कर्मचारी को देखते ही चोर कंप्यूटर छोड़ फरार हो गए। करीब 55 हजार नकद व दो मोबाइल व चार्जर चोरी जाने की बात कही जा रही है। कर्मचारी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एजेंसी मालिक ने इसकी सूचना कोल्हुई पुलिस को दी। एजेंसी मालिक शकील अहमद खान की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एजेंसी मालिक शकीव अहमद खान ने कोल्हुई पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार की रात कुछ चोर एजेंसी के में लगा ताला तोड़कर आफिस में घुस गए। जहां अलग अलग काउंटर का ताला तोड़कर उसमे रखा 53256 रुपये नकद दो अदद मोबाइल एक अदद मोबाइल चार्जर चुरा लिए। बताया कि चोरों ने आफिस में लगे कम्प्यूटर को एक चद्दर में समेटकर निकलने के फिराक में थे तभी ऊपर छत पर सो रहे कर्मचारी को जब कुछ आवाज सुनाई दी तो छत से ही शोर मचाया। इतने में चोर कंप्यूटर व लैपटाप छोड़कर फरार हो गए। कर्मचारी ने घटना की जानकारी एजेंसी मालिक को दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूत्रों की माने तो चोरों ने पास ही स्थित सरदार पटेल इण्टर कालेज सोंधी लक्ष्मीपुर में लगे 14 पंखे भी चुरा ले गए है।
एसओ कोल्हुई सतेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।