फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: क्रिकेट व हाॅकी का चयन आज से

Tue, 12 Nov 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर सीनियर वर्ग के क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के जरिए जिला स्टेडियम महराजगंज में होगा। इसके लिए उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर ट्रायल में विद्यार्थियों को भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय चयन मंगलवार को सुबह 10 बजे से होगा। मंडल स्तरीय चयन 13 नवंबर को होगा, जिसमें जिले के अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर के खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन 16 से 22 नवंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क में होगा। इसी प्रकार सीनियर महिला हाॅकी टीम का चयन भी ट्रायल जिला स्तरीय 18 नवंबर को तथा मंडल स्तरीय 19 नवंबर को होगा। मंडल स्तरीय चयन में जनपद के अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर की खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें