फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑपरेशन कन्विक्शन में महराजगंज प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Tue, 12 Nov 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज प्रदेश में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ, कोर्ट में चल रहे आपराधिक मुकदमों में पुलिस की सक्रिय पैरवी की जा रही है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाने के प्रयास हो रहा है। जनपद महराजगंज ने प्रदेश के 75 जनपदों में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


एपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि महराजगंज में जनवरी 2024 से अक्तूबर 2024 के बीच 81 मुकदमों में 161 अपराधियों को सजा दिलाई गई, जिससे जनपद को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। जनपद में भ्रष्टाचार और अन्य आपराधिक मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सख्त पैरवी कर न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करती है। मेरठ जनपद ने इस अभियान में सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जहां कुल 314 मामलों में से 201 मामलों में 234 अपराधियों को सजा मिली। इसके बाद बाराबंकी को दूसरे स्थान पर रखा गया, जहां 120 मुकदमों में 209 अपराधियों को सजा दिलाई गई। महराजगंज ने 81 मुकदमों में 161 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें