परसामलिक। नौतनवां ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रतनपुर की वार्डेन चन्द्रप्रभा के नेतृत्व में बुधवार को बालिकाओं ने मिशन शक्ति के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन जन जागरूकता के लिए रैली निकाली।
रैली कंपोजिट विद्यालय रतनपुर के प्रांगण में पहुंची जहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए सैनिटरी पैड व सुरक्षित निपटान के लिए जागरूक किया। समाज में फैली कुरीतियों व छुआछूत पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया।
इस दौरान वार्डेन चन्द्रप्रभा, शिक्षिका रेनूलता, प्रियंका चौरसिया, साईदा खातून, मधु अग्रहरी, रुक्मिणी चौधरी, कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता, सत्यपाल सिंह, गोविंद साहनी, साफिया खातून आदि माैज्ूद रहीं।