महराजगंज। घुघली नगर पंचायत में एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने इन कार्यों का उद्घाटन किया। ये कार्य नगर विकास विभाग से स्वीकृत हुए हैं।
विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार सड़क, बिजली, पेयजल और जलनिकासी जैसी जनसुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की मंशा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को लाभ पहुंचाना है।