फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने का आदेश

Sun, 14 Apr 2024 10:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-कूटरचित तरीके खाते से लेने देने का आरोप, शिकायत बाद भी किसी ने नहीं सुनी फरियाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज/खुशहालनगर। क्षेत्र के सोनारी पट्टी निवासी राधेश्याम के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनवाई की। कूट रचित तरीके से मजदूर का पैसा खाते से निकलने के कारण संबंधित बैक कर्मचारियों पर केस दर्ज करने का अपर मुख्य न्यायिक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है।
राधेश्याम ने अपर मुख्य न्यायिक अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र के जरिए कहा कि वह मजदूर है। उसे सरकारी अनुदान भी मिलता है। यूपी बड़ौदा बैंक खुशहालनगर में खाता है। दो साल से बैंक के कर्मचारी पूछने पर कोई जानकारी नहीं देते हैं। उन्होंने अन्य खाताधारकों से बातचीत की। वह अपने खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसने कर दर्जनों बार बैक से पैसा निकाला गया था, जिसकी रकम एक लाख तक थी। उन्होंने मंडल प्रबंधक से इसकी जानकारी दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद राधेश्याम ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष व एसपी को दी। वहां से भी उसको न्याय नहीं मिला। मजबूर होकर राधेश्याम ने कोर्ट की शरण ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष घुघली को इस प्रकरण में केस दर्ज करने का आदेश दिया। यूपी बड़ौदा बैंक खुशहालनगर के शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि शिकायत सही नहीं है। खाते से पैसा निकलता है, तो खाताधारक को जानकारी होती ही। वैसे भी अब तो मामले की जांच के बाद ही मामले की सत्यता सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें