निचलौल। थाना क्षेत्र के औराटार गांव के पास सड़क से हटने में देरी होने पर ट्रैक्टर चालक की कार सवारों ने पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जुटते देख मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार सवार दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौक थाना क्षेत्र के सेखुई गांव निवासी कन्हैया गुप्ता ने कहा की वह शनिवार को सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर ननिहाल औराटार गए थे। ट्रैक्टर का टायर पंचर हो गया। टायर में हवा भरवाने के लिए गांव के बाहर सड़क स्थित एक दुकान के सामने ट्रैक्टर खड़ा किया था। पीछे से एक कार में सवार दो लोग पहुंचे। दोनों ने सड़क से ट्रैक्टर हटाने के लिए कहा, लेकिन टायर में हवा भरने के चलते सड़क से हटने में थोड़ी देर हो गई। इससे कार सवार भड़क उठे और दुर्व्यहार करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से ने बताया कि मामले में पीड़ित ट्रैक्टर चालक कन्हैया गुप्ता की तहरीर के आधार पर कोहडवल निवासी कार सवार असलम और समीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की की जा रही है। संवाद