फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गी फार्म के कमरे में दंपती के शव मिले

विज्ञापन
लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव में घटना की जानकारी लेते एसपी प्रदीप गुप्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मुर्गी फार्म के कमरे में दंपती के शव मिले
विज्ञापन

सिंदुरिया/चिउटहां (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट गांव के सिवान में संचालित मुर्गी फार्म के कमरे में शनिवार सुबह दंपती का शव बिस्तर पर मिला। 500 चूजे भी मरे पडे़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी 40 वर्षीय नथुनी यादव की गांव से कुछ दूर सिवान में मुर्गी फार्म है। रोज की तरह शुक्रवार शाम को घर पर भोजन करने के बाद नथुनी 35 वर्षीय पत्नी पूनम के साथ मुर्गी फार्म पर सोने चले गए। शनिवार की देर सुबह तक जब दंपती घर नहीं आए तो परिजन तलाश करते हुए मुर्गी फार्म पहुंचे। परिजन कमरे में दंपती का शव देखकर सन्न रह गए। परिजनों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। दंपती की मौत की वजह समाचार लिखते वक्त तक स्पष्ट नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मुर्गी फार्म संचालक ने शुक्रवार को 500 चूजे मंगाए थे। उन्हें ठंड से बचाने के लिए मुर्गी फार्म के चारों तरफ पॉलिथीन लगाकर आग भी जलाई थी। प्रथम दृश्यता मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मुर्गियों की मौत की भी जानकारी के लिए उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें