फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संकलन केंद्रों पर जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दो संकलन केंद्रों पर जमा होंगी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

मुख्य केंद्र पर 75 विद्यालयों और उप संकलन केंद्र पर 35 विद्यालयों की रखी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के लिए जिले में दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य संकलन केंद्र में 75 केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा किया जाएगा, जबकि उप संकलन केंद्र में 35 विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में 110 केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने के लिए मुख्य संकलन केंद्र के रूप में महराजगंज इंटर कालेज तथा उप संकलन केंद्र के रूप में सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज को नामित किया गया है। सदर और निचलौल क्षेत्र के 75 विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाएं महराजगंज इंटर कालेज में और फरेंदा व नौतनवा तहसील क्षेत्र की 35 विद्यालयों की उत्तर पुस्तिकाओं को सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में जमा कराया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित कर जमा कराने के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक उसे समय से जमा कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें