फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रसोइयों ने सरकार पर उपेक्षा करने का लगाया आरोप, मानदेय बढ़ाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर रसोइया महासंघ ने की बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार को रसोइया महासंघ की बैठक सदर बीआरसी परिसर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने की। बैठक में भाग लेकर रसोइयों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया।



बैठक को संबोधित करते हुए राजवंशी शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार रसोइयों की उपेक्षा कर रही है। सरकार अब तक रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ा रही है और उन्हें प्रसूता अवकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है। राजवंशी शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अप्रैल 2026 तक रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये नहीं किया गया तो 25 मई को लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो रसोइया आर-पार की लड़ाई लड़ने को बाध्य होंगी। जिला महासचिव सरस्वती देवी ने बताया कि वर्तमान में रसोइयों को मात्र दो हजार रुपये मानदेय मिलता है, यह उनके श्रम के मुकाबले बेहद कम है। मंडल अध्यक्ष विजयलाल श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव के दौरान भी रसोइयों से भोजन, चाय और नाश्ता तैयार कराया जाता है लेकिन उन्हें कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं मिलता। बैठक में जवाहर कन्नौजिया, दीनानाथ दूबे, रीता भारती, अशोक गौड़, रंजू देवी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस दौरान आशा देवी, मालती देवी, कौशिल्या देवी, सुधा देवी समेत अनेक रसोइया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें