फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत : दो लेन का बनेगा चौरी-हंसखोरी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के पनियरा क्षेत्र के चौरी चौराहा से हंसखोरी तक 11 किमी लंबी मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इस सड़क के चौड़ीकरण से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। इस परियोजना पर अनुमानित लागत 37 करोड़ रुपये आएगी। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर ली है, जिसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया गया है। शासन से वित्तीय अनुमोदन मिलते ही इस सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौरी चौराहा से हंसखोरी तक 11 किमी लंबा यह मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर खजुरिया और हंसखोरी के पास सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों ने इस सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें की थी।
ग्रामीण दीपू कुमार सैनी, आलोक पासवान, विजय पासवान, अजय गुप्ता, दिनेश, अनिल, देवीशरण, बृजेश कुमार ने बताया कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता है। कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। इससे लोग रात्रि में समय इस सड़क से होकर आने-जाने में घबराते हैं।
विज्ञापन

लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की मरम्मत की योजना बनाई। विभाग ने पहले चरण में सड़क के गड्ढों को भरने के लिए पैचिंग का काम कराया था लेकिन बारिश के कारण यह अस्थायी समाधान कारगर साबित नहीं हुआ। इसके बाद विभाग ने सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया, और आवागमन के दौरान होने वाली दुश्वारियों को देखा, फिर इसके चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार की और विभाग की ओर से स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में यह सड़क दो हिस्सों में बंटी हुई है। चौरी चौराहा से मौलागंज तक आठ किलोमीटर का हिस्सा 3.75 मीटर चौड़ा है, जबकि मौलागंज से हंसखोरी तक तीन किलोमीटर का हिस्सा 3 मीटर चौड़ा है। इस सड़क की जर्जर हालत के कारण बड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर एक समान हो जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के चौड़ीकरण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के व्यापार और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह सड़क पनियरा क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है और आसपास के बाजारों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। सड़क के चौड़ीकरण से स्थानीय किसानों को अपनी उपज को बाजार तक ले जाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें