सिसवा बाजार। विगत 14 अगस्त को सहकारी समिति केंद्र पर खाद लेते समय किसान की मौत हो जाने के बाद भाजपा विधायक प्रेम सागर पटेल ने शनिवार को मृतक के परिजनों को पांच लाख का चेक सौंपा। शनिवार को सिसवा के विधायक प्रेमसागर पटेल कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय नगर वार्ड के सबयां दक्षिण टोला निवासी मृतक किसान रामाशंकर चौरसिया के घर पहुंचे और उनके परिजनों को पांच लाख का चेक सौंपा। विधायक ने कहा कि दुर्घटना का कारण जो भी रहा हो, उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत मृतक किसान के परिजनों को राहत दी गई है।