फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हादसे के बाद निर्माण कार्य रहा ठप, दहशत में मजदूर

Thu, 01 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के रेलवे क्रासिंग पर बना रहा ओवरब्रिज सोमवार की रात भरभरा कर गिर गया। घटना में काम कर रहे आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उसके दूसरे दिन कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य ठप रखा। मौके पर कोई भी कर्मचारी व अधिकारी नहीं दिखे। शटरिंग का गिरा मलबा सहेज रहे मजदूरों के चेहरे पर दहशत साफ दिख रही है। विभागीय अधिकारी घटना को लेकर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर रहे हैं। बुधवार को घटनास्थल पर विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। कुछ मजदूर गिरे मलबे के सरिया को सहेजने में जुटे रहे। ओवरब्रिज निर्माण का कार्य भी बंद रहा।
उनके चेहरे पर भी घटना को लेकर डर दिख रहा था। राहगीर मुहम्मद शमशेर ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है। साथ ही कार्यदायी संस्था मानक के अनुसार काम नहीं कर रही है। सोनौली क्षेत्र के राघवेंद्र ने बताया कि काम के दौरान मजदूरों के पास कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं रहते हैं। बड़ी घटना के बाद विभाग को भी सबक लेनी चाहिए। घायल मजदूरों की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम पर ध्यान नहीं देता विभाग
गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जगह-जगह ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य भी हो रहा है। जहां काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। उनके सुरक्षा को लेकर विभाग कोई इंतजाम नहीं करता है। सिर पर न तो हेलमेट होता है न ही हाथों में गल्ब्स। ऐसे में कभी भी कोई घटना घटित होने पर विभाग चुप्पी साध लेता है। मोहनापुर में हुए हादसे के बाद विभाग को सावधानी बरतने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें