फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajgan News: महराजगंज में फंदे से लटका मिला सिपाही का शव, इसी साल मिली थी तैनाती

Thu, 15 Dec 2022 01:48 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सिपाही नन्दलाल सिंह मूलरूप से मऊ जिले के अपडड़ियां हरिपार दोहरीघाट के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में बृजमनगंज थाने में उनकी पहली तैनाती थी। वह अपने एक साथ के सिपाही सतेंद्र राजभर के साथ कस्बे में फरेंदा रोड पर किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
मृतक सिपाही नन्दलाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने में तैनात सिपाही नन्दलाल (25) का शव बृहस्पतिवार को उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृटया इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन


सिपाही नन्दलाल सिंह मूलरूप से मऊ जिले के अपडड़ियां हरिपार दोहरीघाट के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वर्ष 2022 में बृजमनगंज थाने में उनकी पहली तैनाती थी। वह अपने एक साथ के सिपाही सतेंद्र राजभर के साथ कस्बे में फरेंदा रोड पर किराये के मकान में रहते थे।

बुधवार रात नन्दलाल आवास पर थे और साथी सिपाही सतेंद्र राजभर थाने में रात्रि ड्यूटी पर गए हुए थे। बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे सतेंद्र ड्यूटी से जब आवास पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो इसकी जानकारी थाने में दी।
विज्ञापन


कुछ ही देर में थानाध्यक्ष सहित क्षेत्राधिकारी फरेंदा कोमल प्रसाद मिश्र मौके पर पहुंचे। दरवाजे को तोड़ा गया तो कमरे में छत की कुंडी से केबल के सहारे नन्दलाल का शव लटक रहा था। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। मौत के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें