फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महराजगंज में किसानों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह को किया जख्मी

विज्ञापन
तेंदुए के हमले से घायल साधू साहनी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
महराजगंज में किसानों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह को किया जख्मी
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। रामनगर गांव के टोला मरचहवा के पूरब डूड़ी नाला के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने बुधवार दोपहर को खेत पर काम कर रहे किसानों पर हमला कर दिया। इसमें महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के दो घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। हमला करने के बाद तेंदुआ वहीं नाले के पास छिप गया है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
नौतनवां थाना क्षेत्र के रामनगर टोला मरचहवा के रहने वाले मुन्नर (40) खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी बीच जंगल से निकलकर एक तेंदुआ उनके सामने आ गया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उसने हमला कर दिया। पास में खेत पर काम कर रहीं मुन्नर की पत्नी बरसाती देवी ने शोर मचाया। वह बाल्टी लेकर तेंदुए को मारने के लिए दौड़ीं। तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के खेतों के किसान बरखू (43), फूरतल्ली (50), रंजीत सहानी (19), खुशलैन (41) भी उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो वे भी तेंदुए के हमले का शिकार हो गए।
विज्ञापन

हमला करने के बाद तेंदुआ डूड़ी नाले के पास छिप गया। इधर, किसानों की चीख पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग खेत की ओर भागे। बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर शोर मचाकर तेंदुए को भगाने का प्रयास किया। इसी बीच तेंदुआ फिर बाहर निकला और ग्रामीण साधु सहानी पर हमला कर दिया। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। लोग इधर-उधर भागते रहे।
विज्ञापन

इसी बीच डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के दो घंटे बाद तक वन कर्मियों की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर और आग जलाकर निगरानी में लगे हुए हैं। उत्तरी चौक रेंजर रामबरन यादव ने बताया कि गांव के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। रात में टीम मौके पर पहुंच गई है। लोगों से अकेले खेत की तरफ न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें