फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरहद पर धान और चावल की खेप बरामद

Thu, 08 Feb 2024 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर बृहस्पतिवार को कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम घेराबंदी कर चावल और धान की खेप को बरामद की। जबकि मौके से आरोपी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि भारत नेपाल सरहद पर कुछ लोग धान और चावल की तस्करी करने वाले है। उक्त सूचना के आधार पर झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी टीम के साथ सरहद पर घेराबंदी कर लिया गया। इसी बीच सरहद के पिलर संख्या 503/8 के पास कुछ संदिग्ध लोगों दिखाई दिए। जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। वह लोग सामान छोड़ नेपाल राष्ट्र की ओर भाग निकले। मौके से 20 बोरी धान और 10 बोरी चावल के साथ ही आठ साइकिल भी बरामद की गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें