फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Mon, 29 Jan 2024 07:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली/नौतनवा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को नौतनवा व सोनौली कस्बे के गांधी चौक से छपवा तिराहे तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली। यात्रा सोनौली में जुगौली गांव के पास से मुख्य मार्ग होते हुए कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर चौराहे से बस स्टैंड पर पहुंची।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने लोगों को कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के समर्थन में निकाली जा रही है। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इस मौके पर सदामोहन उपाध्याय, नूर आलम, अबरार इराकी, जंत्री प्रसाद, मुकेश उपाध्याय, गंगाजल चौरसिया, केसी पांडेय, इस्तियाक अहमद, छोटन गुप्ता, तेज बहादुर पांडेय, छोटेलाल गुप्ता, उमेश सहानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें