फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 07 Aug 2025 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मलिक ने देश के पांच राज्यों में राज्यपाल पद को सुशोभित किया।
विज्ञापन

साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य और लोकसभा सदस्य रह चुके थे। समाजवादी आंदोलन में रहते हुए चौधरी चरण सिंह के साथ किसानों के लिए काम किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऐसे व्यक्ति का उपयोग तो किया। मगर उन्हें अंत्येष्टि में राजकीय सम्मान भी नहीं दिया। ऐसे व्यक्तित्व के धनी स्व. मलिक के विचारों से नई पीढ़ी को अवगत कराना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने धनखड़ और मलिक जैसी शख्सियतों का उपयोग करने के बाद उन्हें दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया है। श्रद्धांजलि सभा में सदा मोहन उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, डॉ. रामनारायण चौरसिया, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, अकरम सलमानी, संदीप तिवारी, रामकिशोर पाल, जमील अहमद, महेंद्र भारती, आजम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें