फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाचनालय की स्थापना की उठाई मांग

Thu, 07 Aug 2025 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के समक्ष 6 सूत्री मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता आलोक रंजन दुबे और मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में छात्रों के हितों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

छात्र नेताओं ने बताया कि कॉलेज में वाचनालय की व्यवस्था न होने से छात्रों को पढ़ाई में असुविधा हो रही है। उन्होंने तत्काल वाचनालय की स्थापना की मांग की। इसके अलावा, कॉलेज परिसर में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए तत्काल सुधार की मांग की। परिसर में गंदगी और अव्यवस्था के कारण छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
छात्र नेताओं ने कॉलेज में लंबे समय से रुके हुए छात्र संघ चुनाव को जल्द कराने की मांग की। उनका कहना है कि छात्र संघ चुनाव न होने से छात्रों की समस्याओं को उठाने में बाधा आ रही है। इसके अलावा, परिसर में वाहन पार्किंग की समस्या पर ध्यान देते हुए पीछे की खाली जगह का उपयोग करने का सुझाव दिया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान पवन कुमार, सहायक चौरसिया, आनंद वर्मा, राजमंगल, देवेंद्र यादव और अब्दुल्लाह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें